अपनी बात
पृथ्वी पर जो आया है, चलना और कर्म करना उसकी नियत है। चलते तो सभी लोग है लेकिन सभी के चलने के अलग - अलग अंदाज होते हैं, उसमे से कुछ लोग इस धरती पर अमिट छाप छोड़ जाते हैं।
समय की पदचाप हमें सुनाई नहीं देती है।पता नहीं कब क्या हो जाए? इसीलिए जीवन का एक पल भी व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। अपने लक्ष्य पूर्ति के लिए हर पल अविराम, सतत, कठोर परिश्रम करना चाहिए।
गरीबी में जन्म लेना गरीबी में ही मर जाना यह जिंदगी नहीं है। जिंदगी तो जिंदादिली और कर्तव्यपरायणता का नाम है। कोई ऐसे ही अमीर नहीं बन जाता उसके लिए सप्तक और कठोर परिश्रम करना पड़ता है। हमारी लेख प्रत्येक कर्मशील स्त्री या पुरुष का सही मार्गदर्शन करेगी, यह सब के जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए प्रेरित करेगी। इससे सब के जीवन की दशा और दिशा बदलेगी।
गरीबी से निकलकर अभी अमीर बन सकते हैं लेकिन अमीर बनने का ढंग अपनाकर ,समय का सदुपयोग करके ,आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्ति का सतत प्रयास सकारात्मक सोच, अलग-अलग जिम्मेदारी विनम्रता आदि गुणों का अपनाकर आप भी धनवान बन सकते हैं।
महान कार्य बहुआयामी और विराट व्यक्तित्व को एक पुस्तक में समेट लेना बहुत ही मुश्किल कार्य है इस ब्लॉग के लेखन के के लिए हमें अनेकों पुस्तकों का, संदर्भ ग्रंथों का अध्ययन करना पड़ा। इस ब्लॉग में हमने सफल व्यक्तियों और महापुरुषों की जीवन कथा को समेटने की हमने पूर्व जोर कोशिश की है इस ब्लॉग में तमाम लोगों की कविताओं तथा शेयरों का उल्लेख है।नाम न जानने के कारण हम उससे क्षमा प्रार्थी हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं।
आइए अमीर बनने की यात्रा आरंभ करते हैं इस ब्लॉग के लेख में दिए गए नियमों को पड़ने पर आपको वास्तविक उम्मीद एवं बढ़ावा मिलेगा दूसरी तथा तीसरी बार पढ़ने पर और भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।
इस लेख का शीर्षक होगा गरीबी और इसके कारण इस लेख कोइस लेख को पढ़ने के बाद आप आप कमेंट करके जरूर बताएं
धन्यवाद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam link the comment box.